LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा
रोटरी केयर्स फोर यू मुहीम के तहत रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी ने वितरित की स्वच्छता व स्टेशनरी किट

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी की ओर से गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी केयर्स फोर यू मुहीम के तहत स्कूल की छात्राओं को स्वच्छता किट ब नोटबुक वितरित की गई। रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी की महिलाओं ने स्कूल की छात्राओं को स्वच्छता एब हाइजीन के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें स्वच्छता किट वितरित किए।
*रोटरी क्लब के प्रधान पारस चौधरी ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ़ गुडगांव कॉस्मापॉलिटन एवं रोटरी क्लब गुरुग्राम के सहयोग से रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी द्वारा स्वच्छता जागरूकता की मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालय व संस्थानों में छात्राओं को स्वच्छता व हाइजीन किट वितरित की जा रही है। स्वच्छता किट वितरित करने में सहयोग करने के लिए क्लब प्रधान पारस चौधरी ने रोटरी क्लब गुरुग्राम के प्रधान मनीष अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया। क्लब के उप प्रधान सीए पंकज गर्ग ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं अपने आसपास सफाई का वातावरण रखना चाहिए, ताकि हम गंदगी से होने वाली बीमारियों से दूर रह सके और स्वस्थ शरीर के साथ अपनी पढ़ाई और कैरियर पर ध्यान केंद्रित कर सके।*
क्लब के सचिव आदेश अग्रवाल और यश गोयल ने ने छात्राओं को रोटरी क्लब के द्वारा शहर में किया जा रहे जनहित कार्यों से अवगत करवाया और कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे रोटरी क्लब के रीजनल चेयर राजकुमार यादव का भी आभार व्यक्त किया।
स्कूल प्राचार्य श्रीमती शीला कुमारी ने छात्राओं को रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब प्रधान पारस चौधरी, सीए पंकज गर्ग, आदेश अग्रवाल, यश गोयल, आशीष अग्रवाल, हनी गुप्ता, योगेश बंसल,संजय अग्रवाल, सोनिया गर्ग, रामा अग्रवाल, पारूल चौधरी, पिंकी अग्रवाल, शेफाली गर्ग, सरोज बंसल, कीर्ति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


