*सरकार द्वारा निर्देशित प्ले स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन नारनौल के समीप गांव रामपुरा हुडिना में किया गया*
सरकार द्वारा निर्देशित प्ले स्कूल रेड़ीनेस रैली का आयोजन नारनौल के समीप गांव रामपुरा हुडीना में स्थित आंगनबाड़ी केदो पर किया गया, जिसमे रामपुरा गाँव में डीपीओ संगीता, डिप्टी डायरेक्टर ऊषा रानी, सीडीपीओ कांता देवी, सुपरवाइजर सुनीता देवी, रामपुरा गाँव की सरंपच पूनम देवी, हुडिना गाँव के सरपच जसवन्त यादव द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया।
*मेले के दोरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई, जिनसे बच्चे की क्षमता का आंकलन करके उसमें आवश्यकता अनुसार सुधार पर जोर दिया जा सके तथा बच्चो को अधिक से अधिक सरकार द्वारा संचालित आंगनवाडी प्ले स्कूले की ओर आर्कषित किया जा सके। डीपीओ संगीता यादव ने बताया कि आंगनवाडी स्कूलों में बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, टीकाकरण सुविधा, स्वास्थय जांच व प्री स्कूल की अनेक गतिविधियों का लाभ प्रदान किया जाता है। अतः अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेज कर बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करें।*