भारतीय जनता पार्टी जनपद संत कबीर नगर के युवा मोर्चा पदाधिकारीओं का गठन हुआ। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारीओं की घोषणा 27 मार्च को किया गया। लोहरैया मंडल के बड़गो निवासी राजकुमार राय को जिला उपाध्यक्ष तथा पतिजीव निवासी अभिषेक दुबे को जिला मंत्री पद पर घोषित किया गया। युवा मोर्चा के दोनों पदाधिकारी को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हैसर बाजार नीलमणि द्वारा मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे,लोहरैया मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, हैंसर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, अभिषेक राय, प्रदीप अग्रहरि, कामेश्वर सैनी,राजन राय सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी को बधाई दिया।
नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारीओं को बधाई देते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि