धर्म

*म.प्र. हज कमेटी का अध्यक्ष बनने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी वारसी को बधाई*

 

साववादाता हाजी इमरान खान की रिर्पोट

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रफत वारसी को म.प्र. हज कमेटी का अध्यक्ष चुना जाने पर बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि श्री वारसी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना समूचे भाजपा परिवार के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि हज कमेटी अध्यक्ष के रूप में श्री वारसी की योग्यता और अनुभव का लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिलेगा।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button