बस्ती राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा नित्य क्रिया के बाद शिविर स्थल की साफ-सफाई की गयी, प्रार्थना और लक्ष्यगीत गायन किया गया। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती के प्राचार्य डॉ॰ अतुल कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रिज़वान अहमद के मार्गदर्शन में व्यापक ‘वृक्षारोपण अभियान’ चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती के प्राचार्य डॉ॰ अतुल कुमार पाण्डेय और प्राथमिक विद्यालय देईडीहा के प्रधानाध्यापक श्री तरुण कुमार ने आम के पौधे के रोपण से किया। तत्पश्चात् स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने आम, जामुन, नीम, कटहल, इमली, सागवन, गुड़हल आदि के वृक्ष लगाए।
वृक्षारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए देईडीहा ग्राम पंचायत में रैली भी निकाली गयी जिसमें स्वयं सेवकों ने लोगों से वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
शिविर के दूसरे सत्र में ‘घरेलू व्यय एवं बचत’ पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डा० शैलेन्द्र कुमार ( असिस्टेंट प्रोफेसर- अर्थशास्त्र ) रहे। जिन्होंने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को घर में होने वाले खर्च को किस प्रकार से व्यवस्थित करेंगे? कैसे खर्च करेंगे? परिवार में होने वाली आय को खर्च के बाद कैसे बचत करेंगे? पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आगे अपने व्याख्यान में उन्होंने फिजूलखर्ची पर रोक के लिए स्वयं सेवकों को मूल्यवान सुझाव दिए। सभी से एक गुल्लक खरीदने के लिए कहा जिससे आय का एक हिस्सा उसमें रोज़-बरोज़ डाला जा सके। उन्होंने ने बताया कि यह गुल्लक की बची हुई धनराशि घर में कभी कोई परेशानी होने पर काम आएगी।
कार्यक्रम संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रिज़वान अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ० श्याम मनोहर पाण्डेय, डॉ० आनंद कुमार पाण्डेय, डॉ० प्रीति वर्मा, डॉ० मोहित सोनी, परमान्द सिंह जी, विमलेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार रिंकू ,सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।