देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़हरियाणा

लीडिंग लेडीज ग्रुप ने फूलों की होली खेल मनाया फाग महोत्सव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

शहर के मोहल्ला चांदूवाड़ा स्थित धार्मिक रामलीला मैदान में मंगलवार सांय शहर के लीडिंग लेडीज ग्रुप द्वारा फाग महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी मुख्य अतिथि रहीं। फाग महोत्सव में लीडिंग लेडीज ग्रुप की महिलाओं रानी संघी, रेखा रावत, गीतांजलि चौधरी, इंदु गुप्ता, पायल जैन, सविता अग्रवाल, अनिता मित्तल व रेखा तायल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में पधारी सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान होली के गीत, नाटक, धमाल व राधा-कृष्ण की झांकी निकालकर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। इस मौके की पर मुख्य अतिथि नप चेयरपर्सन कमलेश के सैनी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी यात्रा भाईचारे का त्योहार है। भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि फाग उत्सव में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति देकर हमारी प्राचीन लोक संस्कृति को जीवंत किया है। इस मौके प्रमुख रूप से ममता गोयल, सारिका गर्ग, खुशबू अग्रवाल, इंदू गुप्ता, संगीता शर्मा, महक, गीता गोयल, नीलम नरूला, रेणु, अंजू आदि मौजूद रहीं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button