देशधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा
श्याम प्रेमी मंडल नारनौल द्वारा बुधवार को नगर में निकाली 6वीं निशान पदयात्रा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
श्याम प्रेमी मंडल नारनौल द्वारा 6वीं निशान पदयात्रा नगर में नाचते गाते हुए धूमधाम से निकली। पदयात्रा जोरासी धाम के पुजारी कमलकांत गुरुजी के सानिध्य में निकाली गई। निशान पदयात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर जोरासी धाम श्याम मंदिर मे जाकर संपन्न हुई।
*पदयात्रा संयोजिका सपना गुप्ता ने बताया कि सुभाष पार्क पर सभी भक्त इकट्ठे होकर अपने निशान की पूजा अर्चना व आरती करके हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। जोरासी धाम में पहुंचने पर सभी भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन कर अपने निशान चढ़ाए । इस मौके पर जोरासी श्याम मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने श्याम बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।*
पदयात्रा में प्रमुख रूप से सपना गुप्ता,शशि बाला, सरोज कश्यप, राज वाधवा, सावित्री संघी,मीनू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अनीता यादव,मंजू अग्रवाल, संगीता शर्मा,रजनी गर्ग,रमा मित्तल, रीटा अग्रवाल,सुनीता गर्ग, नीना, मनीषा, वासुदेव, कमल, मनीष संघी,विकास अग्रवाल, अनिल, योगेश, सुभाष, डा. आर.के.जांगड़ा, कीर्ति, सीमा, मुस्कान, राज वाधवा आदि अनेकों पदयात्री मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


