LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल में युवक के सिर पर ईंट से किया हमला फिर लोहे का सरिया घुसाया धर्मकांटे के पास मिला खून से लथपथ शव

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल में युवक के सिर पर ईंट से किया हमला फिर लोहे का सरिया घुसाया धर्मकांटे के पास मिला खून से लथपथ शव*

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

*जानकारी के अनुसार नारनौल के मोहल्ला सराय ढुसरान का मनीष एल्युमिनियम व सीसा का कार्य करता था। वह प्रतिदिन की तरह रविवार को भी कार्य पूरा कर रात को करीब 10 बजे घर जा रहा था। इस दौरान सैनी धर्मकांटा के पास कुछ बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के सिर में एक लोहे का सरिया भी घुसा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में लूटपाट का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिसका पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। मृतक युवक अविवाहित बताया जा रहा है।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button