ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भाविप के चुनाव संपन्न –  “राजकुमार यादव अध्यक्ष दिनेश शर्मा सचिव और डॉ दीपक वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए” 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल : भारत विकास परिषद शाखा नारनौल की कार्यकारिणी के चुनाव संबंधी बैठक शुक्रवार देर शाम सरस्वती बाल मंदिर नारनौल में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2024-25 के लिए नए दायित्वधारियों का चयन हुआ l इस विषय में जानकारी देते हुए शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक जिला समन्वयक भरत खुराना एवं विश्वनाथ मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को चुनाव संपन्न हुए l आगामी सत्र के लिए सर्वसम्मति से डॉ राजकुमार यादव राता वाले को शाखा अध्यक्ष, आदर्श स्कूल के प्राचार्य दिनेश शर्मा को सचिव एवं प्रवक्ता डॉ दीपक वर्मा को शाखा का कोषाध्यक्ष चुना गया l चुनावी बैठक का शुभारम्भ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया l सर्वप्रथम शाखा सचिव ने वर्षभर शाखा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया l शाखा अध्यक्ष डॉ राजकुमार यादव ने विभिन्न कार्यक्रम सहयोगियों का आभार व्यक्त किया l क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा, जिला सचिव डॉ जितेन्द्र भारद्वाज, संजय शर्मा, भीमसेन शर्मा, नरोत्तम सोनी, प्रदीप यादव, हरि किशन गौड़, सुभाष सिंगला, अनिल गुप्ता एडवोकेट, अश्विनी कटारिया, राम गोपाल मित्तल महेंद्रगढ़ ने नव चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए परिषद के सेवा, संस्कार और सहयोग के आदर्शों के अनुसार कार्य करने की शुभकामनाएं दीं नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार यादव ने परिषद के मानदण्डों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया l

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button