
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निरंतर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को सहायता पहुंचाई जा रही है!
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास के नेतृत्व में व कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित,कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास के सहयोग से संस्थान द्वारा 6 परिवारों को सहायता सामग्री पहुंचाई गई!
दवे ने कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी की अनुशंसा पर मूंगड़ा ग्राम में वृद्ध दम्पति को सहायता प्रदान की गई इसके साथ ही 6 परिवारों को मासिक राशन सामग्री के किट,आर्थिक सहायता व आवश्यक वस्तुएँ परिवारों के आवास जाकर पहुंचाई गई!
दवे ने बताया कि अभी हाल ही में हमने 51 परिवारों को सहायता पहुंचाई थी हम पीड़ित परिवार के आवास जाकर सहायता सामग्री पहुंचाते है ताकि उनके दुःख दर्द हम साझा करके उनको संबल प्रदान कर सके!
इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,राजू माली,कमलेश सोनी,अशोक राजपुरोहित,राजेश सांखला सहित सदस्य मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


