समस्त जीव रक्षक,देश प्रेमी,राष्ट्र भक्त,अहिंसा प्रेमी इत्यादि भारत वासियों से अनुरोध एवम आग्रह है की कल अर्थात् 10 तारीख को 10 बजे 10 मिनट के लिए भारत बंद आंदोलन में हिस्सा बने और गौ माता को राष्ट्र माता बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे क्योंकि गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की जरूरत इसलिए है की गौ माता ने हमे बचपन से दूध दे कर हमारा पोषण करने का कार्य किया है और वेद शास्त्र के अनुसार गौ में 33 करोड़ देवताओं का वास है और गाय के गोबर में लक्ष्मी, गोमूत्र में भवानी, चरणों के अग्रभाग में आकाश चारी देवता, रंभाने की आवाज़ में प्रजापति और थनों में समुद्र प्रतिष्ठित हैं साथ ही साथ गौ सेवा से ही भव सागर के बंधनों से मुक्ति प्राप्त हो सकता है और अंत कल में वैतरणी नदी पार कराने में गौ माता का विशेष योगदान है गौ सिर्फ हिंदू के लिए ही नही अपितु समस्त जगत के लिए विशेष है क्योंकि गीता में साफ शब्दों में व्याख्या है की “मया अध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरं” अर्थात् परमात्मा के अध्यक्षता में समस्त प्रकृति और जगत कार्य कर रहा है और स्वयं परमात्मा का वास गौ में ।