LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सेमिनार और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सेमिनार और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन*

 *पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्चना ने बाजी मारी*

        राजकीय महाविद्यालय नारनौल के कल्पना चावला हाल में महिला प्रकोष्ठ, एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा की रहनुमाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह की मनाने की कड़ी में सेमिनार और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ जगजीत सिंह मोर ने की और सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज़ाद भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू को फूल माला चढ़ाकर महिलाओं को समर्पित दिन पर अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को केवल महिला दिवस पर ही नहीं, बल्कि साल भर ही महिलाओं के प्रति समर्पण और त्याग और सम्मान की भावना होनी चाहिए और उनके सामाजिक उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए।

         *इस मौके पर मुख्य अतिथि सीनियर प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमारी यादव ने मंच के माध्यम से विधार्थियों को बताया कि महिलाए श्रृष्टि की पालन हार होती है। महिला प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी डॉ पलक ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए बताया की महिलाए किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और सभी छात्राओं को हमेशा आसपास के वातावरण और समाज परिवार व महाविद्यालय से कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए।*

         रेड क्रॉस अधिकारी डाॅ चंद्र मोहन ने सभी महिला शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि बेटियां सभी के घर की लक्ष्मी होती हैं।महाविद्यालय कुलसचिव डॉ सत्य पाल सुलोदिया ने इस अवसर पर विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का स्थान आदि काल से ही सर्वोपरि है। जिनकी महिमा का उल्लेख हमारे पवित्र वेदों और पुराणों व उपनिषदों में समाहित है। इस कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ गीता ने किया साथ ही साथ निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ कृति शर्मा और डॉ सोमलता सैनी ने निभाई।

         *इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर महाविद्यालय की महिलाओं को अंग वस्त्र और बैज लगातार सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान अर्चना, द्वितीय स्थान कमल कुमारी , तृतीय स्थान मुस्कान और शीतल ने प्राप्त किया। उपप्राचार्य डॉ जगजीत सिंह और मुख्य अतिथि और तीनों प्रकोष्ठों के अधिकारियों के करकमलों से विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।*

           इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सदस्यों डॉ सोमलता, डॉ सुमन, डॉ कीर्ति, डॉ मनप्रीत, डॉ संजीता , डाॅ कविता आदि उपस्थित रहे । अंत में डॉ कविता ने सभी अतिथियों और स्टाफ सदस्यों सदस्यों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विधार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button