महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 10 गणपत भंसाली का महावीर इंटरनेशनल रीजन 6 के पदाधिकारी द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। बालोतरा में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 10 के गणपत भंसाली के (मूल निवासी जसोल) का महावीर इंटरनेशनल रीजन 6 के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागत करते हुए महावीर इंटरनेशनल के आगामी वर्ष में स्वर्ण जयंती वर्ष के संदर्भ में कार्यक्रमों के बारे में भी विशेष चर्चा की । रीजन 10 अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत भंसाली ने बताया कि हाल ही में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा *अंबे वेली* में आयोजित पदाधिकारियों की विशेष मीटिंग में *स्वर्ण जयंती वर्ष* के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया गया, जिसकी जानकारी अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ,अंतर्राष्ट्रीय महासचिव अशोक गोयल द्वारा यथा समय सभी केंद्रों को नियोजित तरीके से प्रदान की जाएगी। अंबे वेली में आयोजित विशेष मीटिंग में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षों का भी विशेष प्रेरणा , मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । महावीर इंटरनेशनल रीजन 6 के बाडमेर बालोतरा जोन, पाली फालना जॉन, जालोर सिरोही जॉन में सेवा कार्यों, नए केंद्र खोलने, सदस्यता अभियान, विशेष सक्रियता से कार्य के संदर्भ में भी चर्चा की गई । महा शिव रात्रि एवम अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए निस्वार्थ भाव से *सबकी सेवा, सबको प्यार* लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर रीजन सचिव महेन्द्र चोपड़ा,जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता भी सहित सदस्यों ने भंसाली का स्वागत सम्मान किया।