खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: चुनौतियों का किया सामना..फिर छुआ आसमां

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विदुषी आर्य समाज अन्तर्राष्ट्रीय प्रचारक बहन पुष्पा शास्त्री का नमो विचार मंच राजस्थान के संयोजक देशपाल यादव ने सम्मान किया।इस अवसर पर देशपाल यादव ने कहा कि बदलते दौर में बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भी बेटियां अपनी मेहनत से परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी बेटियां घबराने के बजाय मेहनत कर मुकाम हासिल कर आगे बढ़ रही हैं।बहन पुष्पा शास्त्री ने विशेष परिस्थितियों में जीवन के संघर्ष में खुद का कभी मनोबल कम नहीं होने दिया।अंधविश्वास, पाखंड का विरोध करते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में पुरे देश में जागरूक करने का काम किया है।

Subscribe to my channel


