LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पियूष पंवार के बालोतरा आने पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

कृष्णा सेवा संस्थान,रोटरी क्लब बालोतरा व अन्य समाजसेवी संस्थाओ सहित बालोतरा वासियो ने इंडियन आइडल 14 में सेकंड रनर अप का ख़िताब जीतकर पहली बार पियूष पंवार के बालोतरा आगमन पर भव्य स्वागत समारोह व रोड शो का आयोजन हुआ!

 कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि पियूष पंवार के बालोतरा पहुंचने पर रोटरी क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग व सभी रोटरी सदस्य,कृष्णा सेवा संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास व कृष्णा सेवा संस्थान सदस्य,कमलेश बोहरा,सभापति सुमित्रा जैन व पार्षद ,राष्ट्रवादी सिंगर प्रकाश माली,मनमोहन स्वीट होम,ब्रह्मा कुमारी आश्रम सदस्यों व पार्षद,यूनुस एस एम ग्रुप,समाजसेवी ओम बांठिया,राष्ट्रपति सम्मानित सालगराम परिहार,गायकार वैभव बाघमार,गायकार हंसराज जयपाल,विजय नामा,घंटाघर मार्किट,मशहूर मंच संचालक अमित दवे,विमल मालवीय,युवराज सिंह,दांती गौतम चौपड़ा,सहित बालोतरा वासियो ने भव्य स्वागत किया!

 दवे ने बताया कि पियूष पंवार ने इंडियन आइडल 14 में अपनी सुरीली आवाज के दम पर बालोतरा शहर का नाम देश विदेश में चमकाया है जिस पर हम सभी को गर्व है!

पियूष पंवार का रोड शो नगर पालिका,नाहटा हॉस्पिटल,डागा गली,कलेक्टर ऑफिस,हनुमंत भवन से होते हुए घंटाघर के पास एक भव्य कार्यक्रम रख कर समापन किया गया जंहा सैकड़ो नगर वासियो ने पियूष पंवार के साथ सेल्फी लेकर माला व साफा पहनाकर बहुमान करते हुए स्वागत किया!

 रोटरी क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने कहा कि पियूष के स्वागत में बालोतरा की जनता ने पलक पावड़े बिछा दिए बालोतरा क्षेत्र से निकलकर बॉलीवुड की दुनिया में पियूष ने अपना लोहा मनवा कर हम सभी को गौर्वान्वित किया है,इसके साथ ही पियूष ने बॉलीवुड सिंगर व कई स्टार के साथ भी अपना परफॉर्मेंस दिया व सबने पियूष की गायकी की खूब सराहना की जिसमें कुमार सानू,सोनू निगम,श्रेया घोशाल,ऋतिक रोशन,संजत दत्त सहित कलाकार शामिल है जिनके साथ पियूष ने मंच साझा किया है!

जिसके लिए पियूष के पुरे परिवार का स्वागत व सम्मान समारोह रखा गया है बालोतरा की जनता ने पियूष पर अपना प्यार लुटाया है!

रोटरी क्लब बालोतरा जल्द ही पियूष के साथ वौइस ऑफ़ थार कार्यक्रम आयोजित करेगा!

 घंटाघर के पास कार्यक्रम के समापन में आयोजको द्वारा पियूष के परिवार का 51 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया गया!

जँहा पियूष ने अपनी गायकी से समा बांध दिया व पियूष ने बालोतरा द्वारा मिले प्रेम व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया!

 पियूष पंवार ने कहा कि वो इस मान सम्मान को कभी नहीं भुला पायेगा उन्होंने आगामी कई कार्यक्रम में अपनी भागीदारी का भरोसा दिलाया!

 इस अवसर अशोक पालीवाल,बजरंग गौड़,रूपा राम प्रजापत,ऋतिक पंचारिया,विपुल अग्रवाल,दिव्या,मनीषा शर्मा,नैना दवे,ममता दवे,निताशा दवे,निधि दवे,शारिका व्यास,कंचन व्यास,पिंकी दवे,राजू माली,भैरू नेहरा,रमेश घांची,गणपत वैष्णव,चंदन पंवार,मांगीलाल मालु,विपिन दवे सैकड़ो की संख्या में आमजन रोटरी क्लब सदस्य,कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्य मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button