LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
हनी ट्रेप: खुशखेड़ा थाना में महिलाओं के जाल में फंसाकर अपहरण का गिरोह गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी
खुशखेड़ा थाना अंतर्गत षडयन्त्र पुर्वक महिलाओ के जाल में फंसा कर अपहरण कर झुठा बलात्कार के केस में फसानें एंव जान से मारने की धमकी देकर रुपये एंठने (हनी ट्रेप) वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिला आरोपियो सहित कुल 08 मुलजिम गिरफ्तार।
दिनांक 04.03.2024 को परिवादी श्री जुबैर खान पुत्र श्री कालु जाति मेव उम्र 45, साल निवासी साकरस थाना फिरोजपुर, झिरका जिला नुंह हरि. ने उप. थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की दो महिलाओ द्वारा जाल में फंसाकर 1 लाख रुपये की मांग करने व नहीं देने पर बलात्कार एंव जान से मारने भय दिखाकर रुपये एंठने वाले गिरोह के विरुध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर मु .न. 51/2024 धारा 143,323,341,342,365,387,388, 120 बी आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान प्रकरण हाजा में मुल्जिमान की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। गठित विशेष टीम द्वारा मुल्जिम की तलाश पतारसी हेतु तकनीकी सहयोग लिया जाकर, आसुचना संकलन कर त्वरित कार्यवाही करते हुये दो महिला आरोपियो सहित मुलजिमान 1 – नानगसिहँ पुत्र चरण सिहँ रायसिख उम्र करीब 26 साल निवासी बाघोडा 2- शाकिर पुत्र ईलियास मेव उम्र करीब 35 साल निवासी बाघोडा पुलिस थाना किशनगढबास 3- कश्मीर सिहँ पुत्र कालासिहँ रायसिख, 4- बलवीर सिहँ पुत्र श्री कालासिहँ रायसिख निवासीयान साहबाद थाना तिजारा हाल निवासी लाडमका थाना खुशखेडा 5- कासिम मेव पुत्र ईलियास मेव उम्र करीब 30 साल निवासी तिजारा रोड फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूंह मेवात हरि. 6 – सराजूदीन पुत्र श्री आसिन मेव उम्र करीब 34 साल निवासी नीमली थाना तिजारा जिला खैरथल – तिजारा राज. को आज दिनांक 04.03.2024 को गिरफ्तार किया गया।
जप्त माल का विवरण+-
1- दो मोटरसाईकिल परीवादी से भय दिखाकर एठे गये 50,000 रुपये एंव 11 मोबाईल
गिरफ्तार मुलजिमान
1- नानगसिहँ पुत्र चरण सिहँ रायसिख उम्र करीब 26 साल निवासी बाघोडा पुलिस थाना किशनगढबास
2- शाकिर पुत्र ईलियास मेव उम्र करीब 35 साल निवासी बाघोडा पुलिस थाना किशनगढबास
3- कश्मीर सिहँ पुत्र कालासिहँ रायसिख, निवासी साहबाद थाना तिजारा हाल निवासी लाडमका थाना खुशखेडा
4- बलवीर सिहँ पुत्र श्री कालासिहँ रायसिख निवासी साहबाद थाना तिजारा हाल निवासी लाडमका थाना खुशखेडा
5- कासिम मेव पुत्र ईलियास मेव उम्र करीब 30 साल निवासी तिजारा रोड फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना फिरोजपुर
झिरका जिला नूंह मेवात हरि.
6- सराजूदीन पुत्र श्री आसिन मेव उम्र करीब 34 साल निवासी नीमली थाना तिजारा जिला खैरथल-तिजारा राज.
Subscribe to my channel


