देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्व

देवेंद्रनगर विद्युत मंडल मेंआज मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस

*उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किए गए लाइनमैन* 

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

 

देवेंद्रनगर मध्यप्रदेश में भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले एम.पी. ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने एम.पी. ट्रांस्को (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) देवेंद्रनगर के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालय में आज 4 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।

  राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली गई। इस अवसर पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सक्सेना के संदेश वाचन भी किया गया।

साथ ही साहसिक और उत्कृष्ट कार्य के लिए देवेंद्र नगर से रामसिया रजक,रामस्वरूप रजक,सीताराम कुशवाहा,जगमोहन द्विवेदी लाइन मैन एवम जगत विश्वकर्मा हेल्पर को प्रशस्ति पत्र देकर एवम राजेंद्र सिंह,दीपक बिलथरिया,दिनेश वर्मा को सुरक्षा किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्यालय सहायक सतीश कुमार गौतम द्वारा कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए गए

कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र प्रताप सिंह और आभार कनिष्क अभियंता देवेंद्र नगर विनोद सक्सेना द्वारा व्यक्त किया गया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button