• बीट अधिकारी मुकेश कुमार कानि0 की आसूचना पर मौहल्ला सैनीवाडा कोटकासिम में जुआरियों पर दी गई दबिश।
• थानाधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग गठित टीमों द्वारा की गई कार्यवाही।
• मौके से कुल 09जुआरियों सहित 86 हजार रूपये की जुआ रकम, दो जोड़ी ताशपतों की हुई बरामदगी।
आज दिनांक 01.03.2024 को पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठ मैत्रयी (IPS) के आदेशअनुसार तथा सुरेश कुडी (RPS) वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास के सुपरविजन में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत अपराधों पर नियंत्रण तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना अधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल उ0नि0 के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा दिनांक 01.03.2024 को सैनीवाडा मौहल्ला कस्बा कोटकासिम में सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्तों से जुआ खेलते हुए 09 जुआरीयों को 86000 रूपये की जुआ रकम व 02 जोड़ी ताशपत्तों के साथ दबोचने में सफलता प्राप्त की गई।
*गिरफ्तारशुदा मुल्ज़िमान*
1. पिंटू पुत्र उमराव उम्र 34 साल निवासी कतोपुर थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
2. लोकेश कुमार पुत्र लल्लीराम सैनी उम्र 40 साल निवासी कोटकासिम थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
3. सोनू पुत्र किशन सैनी उम्र 32 साल निवासी कोटकासिम थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
4. महेंद्र पुत्र मामचंद मेघवाल उम्र 35 साल निवासी पुर थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
5. वीरेंद्र पुत्र विजय सिंह उम्र 38 साल निवासी तिगावां थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
6. नरेंद्र पुत्र सोहन सिंह उम्र 36 साल निवासी ठाठका थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
7. योगेश पुत्र जगमाल उम्र 28 साल निवासी जालाका थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
8. शरीफ पुत्र रोशन खां उम्र 37 साल निवासी पुर थाना कोटकासिम खैरथल तिजारा।
9. नरेंद्र पुत्र मामचंद उमर 37 साल निवासी पुर थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।
*टीम का विवरण*
(1) नंद लाल SI थानाधिकारी पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा
(2) रघुवीर एएसआई पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा