*जिला महेंद्रगढ़ में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए विधानसभा स्तर पर कार्यालय का शुभारंभ*
आज निजामपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी विधानसभा में लोकसभा चुनाव के निमित्त कार्यालय खोले जा रहे हैं।
*जिनका उद्घाटन महेंद्रगढ़ विधानसभा में जयराम सदन में रामविलास शर्मा, नारनौल निजामपुर रोड पर मंत्री ओमप्रकाश यादव व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, अटेली विधानसभा में विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी विधानसभा शंकर मार्केट में डॉ. अभय सिंह यादव करेंगे। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि पूरे हरियाणा में लोकसभा चुनाव के तहत 90 की 90 विधानसभाओं में एक साथ मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।*
इस मौके पर जिला महामंत्री भवानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज, विधानसभा संयोजक प्रदीप गौड़, नारनौल मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, सुशील चौटाला, संजय अमन, अरुण मंढाना, नरेंद्र यादव,भवानी शंकर व कुलदीप संदीप मौजूद रहे।