ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बसपा जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न 

चुनाव के लिए तैयार रहे बसपा कार्यकर्ता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

नारनौल। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक अटेली स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने की तथा प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर व लोकसभा प्रभारी जोगेंद्र कायला केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृष्ण जमालपुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने चुनावों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिए। लोकसभा प्रभारी जोगेंद्र कायला ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बहन मायावती के हाथ मजबूत करने की अपील की।

प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर पार्टी के जुझारू नेता प्रमोद कटारिया को जिला प्रधान नियुक्त करने की घोषणा भी की। बैठक को जिला प्रभारी शेर सिंह बाछौदिया विधानसभा सचिव सतीश सेहलंग, जोन प्रभारी लालचंद शर्मा, भाग सिंह चेयरमैन, कृष्णा तोबड़ा, विधानसभा अध्यक्ष सतपाल थानेदार, संदीप महायच, शेर सिंह थानेदार, अमित डाबला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button