ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा हो युवा-मोनिका गुप्ता उपायुक्त

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 *विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा हो युवा-मोनिका गुप्ता, उपायुक्त*

*सोशल मीडिया को लेकर चेताया, जो अपना समय बर्बाद करता है, एक दिन समय उसको बर्बाद कर देता है, म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान*

          युवाओं में रचनात्मक होती है। युवा अपनी सोच से समाज में बदलाव ला सकते हैं।विकसित भारत-विकसित हरियाणा का सपना तभी पूरा होगा जब सभी युवा मिलकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा होगा। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज पीजी कॉलेज नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में कही।

             *जिला प्रशासन के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा जिला के युवा लिंगानुपात में सुधार के लिए जन जागरण चलाएं।जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत उपायुक्त महेंद्रगढ़ के सोशल मीडिया पर अपना फोटो व वीडियो अपलोड करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भेजें। इसके लिए #meripyarilado लिखकर @DCMahendragarh को facebook और twitter (X) पर टैग करें। सर्वश्रेष्ठ 20 प्रविष्टि को सम्मानित किया जाएगा।*

                उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक चीजों के लिए करें। समय खराब करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग ना करें। उन्होंने कहा कि जो अपना समय बर्बाद करता है। एक दिन समय उसको ही बर्बाद कर देता है।इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

            *इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डा. पंकज गौड ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, डीआईओ हरीश शर्मा, पीजी कॉलेज की प्राचार्य पूर्ण प्रभा, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, डा. एसपी सिंह व टेकचंद यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button