देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

नवविवाहित जोडे ने नारनौल रोटरी रसोई पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मनायी विवाह की खुशियां

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

         *नवविवाहित जोडे ने नारनौल रोटरी रसोई पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मनायी विवाह की खुशियां*

           रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा पिछले 5 वर्षों से भी अधिक समय से महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई में प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रूपए में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में आने वाले बेसहारा, जरूरतमंद, असहाय मजदूर वर्ग इत्यादि जैसे अनेक लोगों को कम से कम एक समय का भरपेट स्वच्छ भोजन मुहैया करवाया जाता है।

            *रोटरी क्लब की इस जबरदस्त मुहीम में रोटरी क्लब के सदस्यों के अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य जागरूक लोग भी समय-समय पर अपना विषेश सहयोग देकर संस्था के इस नेक कार्य में मदद करते हैं। इसी कडी में रविवार को रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग के नवविवाहित पुत्र नमन व पुत्रवधु रेणुका ने अपने विवाह की खुशी रोटरी रसोई पर जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से भोजन परोस कर मनाई। नवयुगल जोडे ने रोटरी रसोई पर आने वाले जरूरतमंद वर्ग को भोजन व मिठाई वितरित कर विवाह की खुशियां उनके साथ सांझा की। उनके शुभ कर कमलों से भोजन प्राप्त कर सैंकडों लोगों ने उन्हे दुआएं देकर विवाह की शुभकामनाएं अर्पित की।*

               इस मौके पर असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग ने कहा कि अपने किसी भी विशेष दिन की खुशियां अपने घर, परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ मनाने के अलावा इस प्रकार जरूरतमंद लोगों का पेट भरने में सहयोग प्रदान कर हम अपने अवसर को यादगार बनाते हैं। क्योंकि इस पृथ्वी पर हमारे सभी कर्मों के साथ मानव सेवा में निज समय व्यतीत कर सहयोग देने से बडा कोई और धर्म नही हो सकता।

              *रसोई पर लोगों को भोजन वितरित करने के उपरांत प्रधान नरेश गोगिया, प्रवीण संघी, विजय जिंदल, पवन यादव आदि ने नवविवाहित युगल को उनकी नेक सेवा के लिए सम्मानित कर आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर उनके साथ रजनी, हर्शित, तरूण, बलवान सैनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button