पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में सभी भाई बहनों ने बड़े ही उमंग उत्साह से मनाया कार्यक्रम

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में सभी भाई बहनों ने बड़े ही उमंग उत्साह से मनाया कार्यक्रम*

ब्रह्माकुमारी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का पर्व सभी भाई बहनों ने बड़े ही उमंग उत्साह से मनाया कार्यक्रम का शुभारंभ शिवपूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया बहन जी ने सभी का सम्मान करते हुए शुभकामना दी,आपने कहा आज का पर्व बड़ा ही पुनीत पर्व है कहते हैं कि गुरु बिना मुक्ति नहीं मिलती गुरु वह जो सत्य का अनुभव करा दे जीवन की निराशा को आशा में बदल दे,गुरु पूर्णिमा हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देती है कि हमें अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करना है, प्रतिदिन परमात्मा का स्मरण करें राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करें तथा प्रेम,सहयोग, सहनशीलता, और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारे यही सच्ची गुरु दक्षिणा है,

गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मानव जीवन में गुरु के महत्व ज्ञान संस्कार और आत्मिक उत्थान का संदेश देता है इस दिवस का वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य वर्तमान समय संगम युग का समय चल रहा, स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव सर्वोच्च सतगुरु के रूप में आकर संपूर्ण मानवता को

आत्मज्ञान एवं ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग (ध्यान) अर्थात ज्ञान की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button