बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को अर्पित किये श्रृद्धासुमन

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
सैन समाज बीकानेर के विवेकवान लोगों द्वारा आज स्थानीय गांधी पार्क, सर्किट हाऊस के सामने, बीकानेर में सैन समाज के गौरव भारत रत्न जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर का निर्वाण दिवस मनाया गया।
सैन समाज बीकानेर के नागरीकों द्वारा श्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर एडवोकेट गुलाबचन्द मारू, एडवोकेट अजय मारू, एडवोकेट सुनील भाटी, एसएचओ डॉ. महेन्द्र सैन, डॉ. राधेश्याम नाई, सुमित भाटी, दिलीप भाटी, कमल कुमार सैन, विजय कुमार वर्मा, प्रताप मारू, रामदेव टाक, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, एडवोकेट रवि मारू, एडवोकेट ज्ञानप्रकाश मारू, पुखराज मारू, मुकेश राठौड़, ललित गौड़ ने अपने विचार रखे।
जोधपुर से पधारे श्री मणिकांत मोयल ने अपनी संस्था सैन समाज हैल्पिंग हैण्ड के बारे में जानकारी दी।
एडवोकेट श्रीभगवान मारू ने “श्री कर्पूरी ठाकुर लोक प्रन्यास, राजस्थान (रजि.)” के बारे में जानकारी दी तथा प्रन्यास की ओर से उपस्थित सैन बन्धुओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर भेंट करते हुए सभी से इसे अपने घरों-प्रतिष्ठानों-कार्यालयों में लगाने की अपील की ताकि सभी इनके आचार विचार से परिचित हो सकें और इनके आदर्शों का लाभ ले सके।
श्री विजयकुमार वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


