देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

कृष्णा सेवा संस्थान ने मनाया ब्लेक डे पुलवामा हमले में शहीद जवानो की दी श्रदांजलि

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानो को श्रदांजलि देकर ब्लेक डे मनाया गया!

 कृष्णा सेवा संस्थान मार्गदर्शक पूर्व सभापति पारस भंडारी ने बताया कि आज से पांच वर्ष पूर्व 14 फ़रवरी 2019 को एक आतंकी हमले में भारत के 40 वीर जवानो ने अपनी जान गंवाई थी उसके बाद से कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्य हर वर्ष वीर जवानो को याद करके उनको श्रदांजलि देते है!

 संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में संस्थान द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानो को दो मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों द्वारा श्रदांजलि दी गई!

 दवे ने कहा कि आज ही के दिन आंतकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे जिसको लेकर काला दिवस मनाया जा रहा है हालांकि हमले के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सर्जीकल स्ट्राइक से आंतकियो को करारा जवाब दिया था लेकिन जवानो की शहादत को हम कभी नहीं भुला सकते!उनकी सभी शहीदों को हम नमनः करते है जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी जान कुर्बान की है!

 इस अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान ग्रामीण प्रभारी राजू माली,कृष्णा रक्तदान सेवा समिति प्रभारी मांगीलाल खत्री,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,सांस्कृतिक मंत्री विपिन दवे,राजेश सांखला,दयासिंह राजपुरोहित,अशोक सिंह,कमलेश सोनी सहित सदस्य मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button