LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर ने किया जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण

कार्यालयों में अनुपयोगी सामान का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 14 फरवरी। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलक्टर यादव ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रिकॉर्ड शाखा, पुल शाखा, संस्थापन शाखा, विधि शाखा, राजस्व शाखा, सामान्य शाखा, कोष कार्यालय, लेखा शाखा एवं स्टोर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वह अपने-अपने कार्यालय से संबंधित कार्यो को संपादित करें। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पड़े नाकारा, अनुपयोगी सामान का शीघ्र निस्तारण करने एवं कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार भी साथ रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button