देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

सत्ता सुख भोगने वालों को मिल सकता है भारत रत्न तो सीने पर गोली खाने वाले शहीद क्रांतिकारी वीरों को क्यों नहीं – बीएस बेदी

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी

 

*अलीगढ़*

 सत्ता सुख भोगने वालों को मिल सकता है भारत रत्न तो सीने पर गोली खाने वाले शहीद क्रांतिकारी वीरों को क्यों नहीं – बीएस बेदी

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित जिलाधिकारी मुख्यालय पर आज क्रांतिकारी वीरों को भारत रत्न दिलाने के लिए क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग रखी है कि वीर क्रांतिकारी सपूतों सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां आदि जैसे वीरों को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। यदि देश के क्रांतिकारियों को भारत रत्न नहीं दिया गया तो हमें धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

बीएस बेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,, जितेंद्र गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी , गौरव सैनी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, रोहित सिंह महामंत्री युवा मोर्चा, अंकित शर्मा जिला महासचिव युवा मोर्चा, ठाकुर भजन सिंह , सुशील महाजन जिला उपाध्याक्ष, अमित यादव, राहुल जिला उपाध्याक्ष युवा मोर्चा, गौरव कुमार , जितेन्द्र कुमार जिला सचिन, युवा मोर्चा, कुशाल कश्यप जिला महासचिव, तनुज गोतम जिला उपाध्यक्ष , अमित महासचिव , शिवांग गुप्ता , दिलीप कुमार, गौरव पंडित , विहांत शर्मा सुमित गुप्त , हर्ष पंडित,प्रशांत गुप्ता आदि

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button