देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

प्रकृति के प्रति लगाव आज की आवश्यकता- डॉ जितेंद्र यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था का पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले लोगों का सम्मान समारोह सभागार स्थल नारनौल मे आयोजित किया गया । जिसमें अटेली नारनौल सिहमा क्षेत्र के पर्यावरण पर काम करने वाले को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम का आरम्भ सनराइज विश्वविद्यालय अलवर के कुलपति डॉक्टर जितेंद्र यादव व सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने दीप प्रज्वलित किया इस कार्यक्रम के आयोजक़ सरपंच प्रदीप सराय व सयोजक राजबीर यादव ने बताया सांस्कृतिक अहीरवाल संगठन अहीरवाल संस्कृति के प्रति समर्पित संगठन है और इसके हर पहलू को देखकर उस पर काम करने की योजना बनाई जाती है। अहीरवाल के ऐतिहासिक इतिहास लेखन के समय पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ा गया था अब उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस सम्मान समारोह में उन दिवंगत आत्माओं को भी मरणोपरांत सम्मानित किया जिनके लगाए पेड़ आज भी गांव में दिखाई देते हैं। इस कार्यक्रम मेंऔर आकोदा क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया ।उन्होंने कहा पर्यावरण आज की बढ़ती आवश्यकता है और इस पर ध्यान देना हर व्यक्ति की प्राथमिकता में होना चाहिए। हम सब समाज में सभी प्रकार की प्रतिभाओं और सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं परंतु समाज में पर्यावरण का संरक्षण करने वाले विशेष रूप से पेड़ पौधों को पालकर बड़ा करने वाले लोगों को कभी सम्मानित करने का अवसर नहीं मिला। अब संगठन ने 552 पर्यावरण प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र और वृक्ष देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र यादव कुलपति सनराइज विश्वविद्यालय ने कहा इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक यह अनूठी पहल समाज के युवाओं को प्रेरणा देगी और इससे आने वाले समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी । उन्होंने कहा सांस्कृतिक अहीरवाल अहीरवाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जिसका इस क्षेत्र के 2500गांवो में सीधा सम्पर्क है उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के योगदान से अहीरवाल की संस्कृति को पंख लगे हैं इसी कारण आज हमारी विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रहे। कार्यक्रम में हरियाणा कुश्ती फैडरेशन के अध्यक्ष राकेश सांगवान , पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुष्करमूल वर्मा,ओमप्रकाश खनगवाल छापड़ा सलीमपुर, दैनिक भास्कर के पूर्व जी एम अभयसिंह यादव योगेन्द्र योगाचार्य,प्रेमदास महाराज,ओम् यादव बहरोड़,रामकरण यादव कोटपूतली कर्णपाल यादव नावता,नरेश आकोदा,सतीश यादव खेड़ा,पवन खैरवाल के अलावा तीनों ईकाई के संयोजक व सभी कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button