भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्तमान समय में पूरे देश व प्रदेश में गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर रात्रि प्रवास करना है। रात्रि प्रवास के दौरान बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों से सम्पर्क कर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी देना है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा हैंसर मंडल के हैंसर हरदो बूथ पर शुक्रवार की रात को प्रवास किया गया। प्रवास के दौरान नीलमणि ने बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकर चुनाव पर चर्चा किया। और बूथ पर मौजूद लाभार्थियों से वार्ता किया। इस दौरान नीलमणि ने सरकार द्वारा दिए गए लाभ के बारे में मौजूद लोगों को बताया गया। इस प्रवास के दौरान उनके साथ धर्मेंद्र कुमार, अवधेश, अखिलेश साहनी, रामजी अग्रहरि, शिवम कुमार, दिलीप अग्रहरि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हैंसर हरदो बूथ पर प्रवास करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि