बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित कार्यशाला में ग्राम सेवकों एवं सरपंचों को मानक चिन्ह संवेदीकरण प्रशिक्षण

 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

श्रीगंगानगर 2 फरवरी 2024 को भारतीय मानक ब्यूरो II द्वारा आयोजित ग्राम पंचायतों / ग्राम सेवकों (सचिव) एवं ग्राम सरपंचों की कार्यशाला श्रीगंगानगर पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई जिसमें श्रीगंगानगर तहसील व सादुलशहर तहसील के ग्राम सेवक (सचिव) एवं सरपंचों को मानक चिन्ह संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन आयोजित किया । भारतीय मानक ब्यूरों के रिसोर्स पर्सन एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने बताया कि आई.एस.आई. के अनिवार्य चिन्हो के बिना रॉ वस्तु बनाई नहीं जा सकती उसका ना तो भण्डारण हो सकता है, ऐसे कार्यों को करने वाले लोग सजा के पात्र है जिस पर पंचायत में निगरानी की जानी चाहिए।

इस अवसर पर श्री गंगानगर पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री देशराज ने सभी ग्राम सेवको (सचिव) एवं सरपंचो को संबोधित करते हुए भारतीय मानक ब्यूरों की कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरपंचो एवं ग्राम सेवकों द्वारा ग्राम की आम जनता तक पहुंचाना है। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन एवं जीवनधारा संस्था के महावीर उपाध्याय बी.आई.एस. केयर ऐप के जरिये समान खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता जांचने के लिए बताया गया।

आजादी के बाद स्टेण्डर्ड उत्पादो की दशा में बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किया है करीब 22000 से अधिक मानक तैयार किये गये है। सहायक विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि गुणवत्ता व मानक चीजों को खरीदने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन विशनलाल स्वामी ने किया।

योगेश पालीवाल

अध्यक्ष

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button