जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांस्या में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

फागी न्यूज़:लोकेशन -कांस्या

रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा

 

फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहंदवास के ग्राम कांस्या में वार्षिकोत्सव,पुरस्कार वितरण, पूर्व छात्र परिषद मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष अहलावत अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीकानेर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती फागी पंचायत समिति प्रधान प्रेमदेवी चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की! कार्यक्रम में प्रधान प्रेमदेवी चौधरी ने विद्यालय की छत की मरम्मत करने हेतु 11 लख रुपए की घोषणा की व भामाशाहो द्वारा लगभग ₹50000 का विद्यालय में सहयोग प्रदान किया! अतिरिक्त निदेशक मोहदय ने अध्यापकों को रोजाना पढ़ाई करवाने की शपथ दिलवाई! उन्होंने बताया कि शिक्षा के ज्ञान को किताबें द्वारा पढ़कर बच्चों तक पहुंचाये! बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व वर्तमान युग में शिक्षा की मांग को देखते हुए शिक्षा पर जोर दिया, प्रधानाध्यापक रामअवतार चौधरी ने विद्यालय की भावीं योजना जिसमें नवाचारों को शामिल करते हुए पुस्तकालय का ज्यादा से ज्यादा जोर देने पर विश्वास दिलाया! कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशील सिंगल एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फागी भी उपस्थित रहे! भामाशाह सम्मान समारोह में 25 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मांदी हरिराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल स्वामी उपस्थित रहे, विद्यालय स्टाफ रीना रानी, नंदकिशोर स्वामी, मुकेश जांगिड़, मोना बुनकर, पिंकी वेदवाल एवं दिलबर चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार कर पेश किया, छात्रों द्वारा एक से एक रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई!मंच अध्यापक संचालन रामरस चौधरी ने किया!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button