गुनामध्य प्रदेश

आई ए एस शिवराज सिंह वर्मा एवं सेवा भारती ने बनवासी बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

(जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया) 

गुना । बनवासी बालिका छात्रावास बलवंत नगर गुना में डॉक्टर भूपेंद्र सिंह धाकड़े के अनुरोध पर अपना वहुमूल्य समय निकालकर छात्रावास में पधारे आई ए एस श्री शिवराज सिंह वर्मा जी एवं उनके साथ कुछ पदाधिकारी गण भी आए हुए थे । छात्रावास के अध्यक्ष भूपेंद्र धाकरे के साथ अपनी टीम सहित बालिका छात्रावास में भर्मण किया । और श्री वर्मा जी पूर्व से भी सेवा भारती में सहयोग करते रहे हैं । जिस जगह भी रहते हैं वहां जाते हैं उनके अंदर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की सदैव लालसा रहती है । उनकी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए बलिक छात्रावास में एक प्रोग्राम रखा गया बच्चों से रूबरू हुए और अपने जिंदगी के कुछ अनुभव शेयर किया । और आगे उज्जवल भविष्य के बारे में भी श्री वर्मा जी के द्वारा बच्चों को टिप्स दिए गए । जिसमें पोहरी वनवासी क्षेत्र में बहुत समय से काम कर रही डॉक्टर श्रीमती सलोनी जी धाकड़,जो कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी इन्होंने छात्रावास की एक बहन को गोद लिया। इस उपलक्ष्य मे इन्होंने नगद 21000/- रुपए समिति के अध्यक्ष डॉक्टर श्री भूपेंद्र जी धकारे एवं सचीव वीरेंद्र जी अहिरवार को प्रदान किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्वालियर ज्यारोगय हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर श्री R.K.S धाकड़ एवं बड़वानी कलेक्टर श्री शिवराज सिंह जी वर्मा ने बहनों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र धाकरे, सचिव वीरेंद्र अहिरवार उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा, रघुवंशी, डॉक्टर श्री पीएस धाकरे,डॉक्टर हरवीर धाकरे, प्रबंधक रत्नेश शुक्ला, अधीक्षिका श्रीमती पूनम शुक्ला, सह अधीक्षका कल्पना पवैया, खेल परीक्षक श्री शिवराज सिंह जी भदौरिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। छात्रावास समिति की ओर से पधारे हुए अतिथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button