नारनौल। आज महिला ओधौगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में घरेलू हिंसा व बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी श्रीमती सरिता शर्मा ने लड़कियों व महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर सभी प्रकार की जानकारी दी।
श्रीमती सरिता शर्मा ने हर एक अधिनियम को बारीकी से समझाया और कहा कि अगर कुछ भी गलत होता देखे तो उन्हें बताएं, वह हर समय लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए तैयार है।
विशेष रुप से सहयोग :-
हनी गुप्ता और कपिल मेहरा दोनों बाल विवाह ना करने , घरेलू हिंसा ना करने में लोगों को जागरूक करने में साथ दे रहे हैं। भीख मांगने वाले बच्चों की भिक्षा छुड़वाकर पढ़ाने वाले हनी गुप्ता और कपिल मेहरा ने बताया कि वो फिलहाल नारनौल शहर के 70 भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे है। इसके साथ साथ कोई भी व्यक्ति किसी को भीख ना दे , ऐसा संदेश देते है। शिक्षा का ज्ञान मेहनत के रास्ते पर चलना सिखाता है। इसी बात को लेकर चलते हुए वो Slum Area Talent में बच्चों को पढ़ाते हैं और ऐसे बच्चों को अपना भविष्य बनाने में मदद करके उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीना सिखा रहे है।