उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्व

मंगलाचार कीर्तन सुंदरकांड रामचरित मानस समेत भंडारा व मिष्ठान वितरण कर रामलला का हुआ स्वागत

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। जनपद में बीते सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हर वर्ग में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पुलिस प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारियों का प्राथमिकता के अनुरूप निर्वहन करते देखा गया। पूरे जनपद में राममय माहौल देखा गया। जनमानस ने पटाखे व मिस्ठान बांट कर राम लला का स्वागत किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद संध्या में दिए जलाकर जनमानस ने मंगलाचार व कीर्तन के साथ तो कही रामचरित मानस पाठ तो कही सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रभु श्री राम का स्वागत किया। जनपद के विकास खंड सल्टौवा गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा दमया में भक्त मंडली के आयोजक सचिन उपाध्याय, गंगा, अश्वनी, कृष्णा, शिवेंद्र, रामनयन, राधेश्याम, ईशान सहित तमाम लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही मुस्तफाबाद में संजय चौधरी ने कार्यक्रम का आयोजन कर भंडारा व प्रसाद का वितरण करते हुए कहा कि लगभग 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात तथा भाजपा सरकार के अथक प्रयासों के द्वारा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तो वहीं वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में संचालित नवरंग फैमली रेस्टोरेंट के ओनर विजय यादव ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व सूबे के तेज तर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार ज्ञापित करते हुए कहा की कई सारी सरकारें आई और आकर के चली गई जो भाजपा ने कर दिखाया वह किसी ने नहीं किया उन्होंने कहा शांतिपूर्ण ढंग से सुरक्षा व्यवस्थाओं के मध्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ यह हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button