बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर ने किया ओवरब्रिज का निरीक्षण

तैयारियों का लिया अंतिम जायजा* *21 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण*

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 बालोतरा, 19 जनवरी। 21 जनवरी को बालोतरा शहर के बहु प्रतीक्षित ओवरब्रिज का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

इस संबंध में शुक्रवार को जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ओवरब्रिज की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आमजन के लिए आवागमन की सहूलियत के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश जोशी, परियोजना के अधिकारियों समेत समस्त अधिकारी साथ रहे।

जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि बालोतरा शहर वासियों को ओवरब्रिज के खुलने से आवागमन सुविधा की दृष्टि से बड़ी सहूलियत मिलेगी। यह ओवरब्रिज शहर को दो भागों को जोड़ने का काम करता है। जाम की समस्याओं से जूझ रहे बालोतरा शहर वासियों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत का फायदा होगा।

इस दौरान जिला कलक्टर ने ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति से कलक्टर कार्यालय की तरफ एक तरफा यातायात रहेगा तथा नगर परिषद से पंचायत समिति तक दो तरफा यातायात रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button