देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानविश्व

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की शोभायात्रा: अक्षत पूजित कलश का भिवाड़ी में स्वागत”

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा भिवाड़ी

 

अयोध्या में बन रहे भगवान प्रभु श्री रामचंद्र के भव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर आए अक्षत पूजित कलश का रविवार को भिवाड़ी के अरावली विहार सेक्टर 8 में सोसाइटी के लोगो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सामिल रहे। अक्षत पूजित कलश के भिवाड़ी पहुंचने पर महंत और साधु संतों ने पूरे विधि विधान से उसका पूजन किया और शोभा यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान अरावली विहार सेक्टर 8 की महिलाओं सहित शहर की सैकड़ो महिलाएं अपने सर पर नारियल से सजा हुआ कलश लेकर इस भव्य कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में कस्बे के लोग और बच्चे भी शामिल हुए, डीजे पर बज रहे बजरंगबली और प्रभु राम के भजनों पर महिलाएं एवं पुरुष जमकर झूमे तो वही भव्य कलश यात्रा पूरे सेक्टर के साथ साथ शहर में अनेक जगहों से होकर निकाली गई इस दौरान यात्रा का जगह जगह फूल बर्षा कर स्वागत किया।

यह शोभायात्रा शहर की सोसाइटीयों में होते हुए मुख्य बाजार से निकली गई। शोभा यात्रा के समापन पर आई हुई सभी सैकड़ो महिला पुरुषों को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं का उद्बोधन रहा इस दौरान उन्होंने कहा की बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को ढहा कर वहां पर भव्य राम मंदिर बनाया गया है जो बनकर तैयार हो चुका है। 22 जनवरी को भगवान प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे और वहां पर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता पूरे देश में इन कलश यात्राओं के द्वारा लोगों के घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हो सके, साथ ही सभी उपस्थित लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया गया।

इस दौरान भिवाड़ी नगर प्रचारक जगराम, विनोद ,कार्तिक, कपिल, सोसाइटी के प्रधान भागीरथ सिंह, सचिव रामसागर झा शिरोमणि, अमरजीत, नरेश शर्मा सहित समिति के सभी लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button