जनपद संतकबीरनगर के भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष का जन्मदिन पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मण्डलों में पूरा हर्सोल्लास के साथ मनाया। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोहरैया मंडल में मण्डल अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांजो गांव के पूर्व प्रधान राजन राय के घर केक काटकर और माला पहनाकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे, मंत्री अशोक यादव, प्रिंस राय, बिट्टू राय,लालमन गुप्ता, सच्चिदानंद निगम, संतोष पाल, धर्मपाल पाल, व्यास मुनि चौबे,पवन राय, मन्नू सिंह, संतोष बेलदार, नितेश राय, शिव प्रसाद मद्धेशिया, पिंकू सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन