LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल गौ सेवा मंडल की बैठक का आयोजन हुआ

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल गौ सेवा मंडल की बैठक रविवार को सुबह श्री अनाथ गौशाला नारनौल में मंडल के संरक्षक बजरंग लाल अग्रवाल, कैलाश पहलवान,संस्थापक मुकेश वालिया की अध्यक्षता में हुई,जिसमें प्रधान सत्यपाल यादव ने नए प्रधान के चुनाव के लिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया, मंडल के संरक्षक बजरंग लाल अग्रवाल की अगुवाई में नई कार्यकारनी सभी सदस्यों द्वारा चुनी गई, जिसमें सत्यपाल यादव को फिर से प्रधान पद की जिम्मेदारी उनकी पुरानी कार्यशैली को देखकर दी गई, उप प्रधान दलीप यादव व सुभाष शर्मा, सचिव के लिए रमेश यादव रईस व सह सचिव गजेंद्र नंबरदार, कोषाध्यक्ष सज्जन यादव को व नितिन गुप्ता,राजेश यादव व सतीश शर्मा को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई, सभी सदस्यों की अगुवाई में गौतम गोयल, सुभाष शर्मा,राजेश यादवनवीन वशिष्ठ को पटका पहनाकर मंडल में शामिल किया गया, मंडल के संरक्षक बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि मंडल अपनी सेवा गौ माता के लिए लगातार चलाता रहेगा और कोशिश करेगा कि किसी भी गौशालाओं में हरे चारे की कमी ना रहे
Subscribe to my channel


