LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

चोरी की वारदातों से आम जनमानस में दहशत का माहौल, पुलिस गस्त पर उठ रहे सवाल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। जनपद में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से जन मानस में भय का माहौल बना हुआ है। जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की रात्रि गस्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। थाना क्षेत्र के पड़िया, महादेवा, सहित तेनुआ गांव में वाल्टरगंज पुलिस अभी जांच पड़ताल ही कर रही है कि बीती रात वाल्टरगंज बाजार में घर में घुसकर ताला तोड़ते हुए जेवर सहित ₹200000 नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

            प्राप्त सूचना के अनुरूप मंगलवार रात वॉटर गंज थाना क्षेत्र के हनुमान प्रसाद पुत्र केशव मुनि के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुस कर अज्ञात चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर रखा हुआ जेवर सहित ₹200000 नगदी पर हाथ चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके की जांच व कार्यवाही की जा रही हैं। पूरे मामले थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button