
संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागतम् वर्ष 2024 का शुभारंभ गौ माता को गुड खिलाकर धर्मिक कार्यो से किया। बांठिया ने बताया कि भगवान श्री पारसनाथ जीव दया गौशाला मोकलसर में गौ माता को गुड़ खिलाकर, जैन तीर्थ मांडवाला जहाज मंदिर,सिवाना, आसोतरा, बालोतरा मन्दिर, साधु साध्वियों के वंदन, धार्मिक आराधना के साथ नव वर्ष का शुभारंभ कर मन से संकल्प लिया कि अतीत के अनुभवों से प्रेरणा लेकर, भविष्य की भावी सपनों को साकार करने के लिए, वर्तमान में सेवा, सहयोग एवं सौहार्द के साथ प्रेम भरा जीवन परमार्थ , पुरषार्थ के साथ जीना है, तथा राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानते हुए सेवा पथ पर सबका सहयोग, सबका विश्वास लेकर निष्ठा ,कर्तव्य ,दायित्व से आगे कदम बढ़ाना है। बांठिया ने इस अवसर पर अनुरोध भी किया कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपनी आय का एक, दो से पांच प्रतिशत राशी का आवश्यक सेवा कार्यों में, प्राणी मात्र की सहायता एवं अन्य विकास कार्य मे उपयोग करें।

Subscribe to my channel


