सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, सर्व समाज के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल द्वारा मालवीय नगर, नारनौल निवासी पूर्णमल लूणीवाल को उनकी 37 वर्ष की ओरियंटल इंस्योरेंस, नारनौल से बेदाग सर्विस पूर्ण करने के बाद विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्ति होने पर उनके निवास पर गत शनिवार को पगड़ी पहनाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और संघर्ष समिति की ओर से उनके उज्जवल भविष्य, लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामना की गई । वहीं ओरियंटल इंस्योरेंस की मैनेजर कविता यादव, सुभाष चौधरी, वीके शर्मा, जय सिंह, अजीत यादव व विनोद सैन आदि ने जलपान की व्यवस्था कर पूर्णमल लूणीवाल को सम्मानपूर्वक विदा किया और सभी ने इनके मिलनसार मधुर संबंधों तथा सफलतापूर्वक की गई बेदाग सर्विस की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान पूर्ण, डॉ रमेश, पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयनारायण, सहीराम कलोरिया, पूर्व पूर्व चीफ मैनेजर रामनिवास, पूर्व विजीलेंस इंस्पेक्टर अतरसिंह खिंची, डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति के ब्रह्म प्रकाश, भानी सहाय, स्योताज आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे