LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
मिड डे मील वर्कर्स का सम्मान माता यशोदा के सम्मान के सामान है – राज्य मंत्री
( प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने 18 वें मिड डे मिल वर्कर सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया ) *ट्रस्ट के सदस्य 250 कुक को बाँटेंगे सम्मान किट – संजय शर्मा*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल – 31 दिसम्बर – प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा आज स्थानीय यादव धर्मशाला में 18 वें मिड डे मील वर्कर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l इस विषय में जानकारी देते हुए ट्रस्टी अमित शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने की l विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद राकेश शर्मा और शिक्षक नरोतम सोनी तथा युवा सेवक संघ के सचिव दीपक शांडिल्य उपस्थित l कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जरूरतमंद को जरुरत की वस्तु मुहैया करवाना ही सच्ची सेवा है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने यह कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है। अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए आगे आना चाहिए। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत इन मिड-डे मील का सम्मान करना वास्तव में इंसानियत का सम्मान करना है। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा की खाना पकाने वाली इन महिलाओं के सम्मान का यह अनूठा कार्यक्रम प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट गत 18 वर्षों से अनवरत करता आ रहा है जिसमें प्रतिवर्ष 250 से अधिक महिलाओं को शाल, स्वेटर जूते-जुराब प्रदान कर उनको यह सम्मान प्रदान किया जाता है l कार्यकर्म का उदेश्य सम्मान के साथ सेवा करना रहता है l विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा एवं दीपक शांडिल्य ने कहा कि सम्मान के साथ सेवा का यह अनोखा कार्यक्रम पूरे देश का पहला कार्यक्रम हैं जहाँ राजकीय विद्यालयों में सबसे निचले स्तर पर कार्यरत कर्मचारी को उसकी कार्यकुशलता केलिए सराहा जाता है l ट्रस्टी डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज और भीमसेन शर्मा
ने कहा की प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के सदस्य अपने शिक्षक होने की सार्थकता को सिद्ध कर रहे है। जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान के माध्यम से दिए जाने वाले उपयोगी सामान वास्तव में उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करते है।
विभिन्न विद्यालयों में जाकर बाटेंगे मिड डे मील वर्कर को सम्मान किट – कार्यक्रम की रूपरेखा साँझा करते हुए अध्यक्ष संजय शर्मा ट्रस्टी नरोतम सोनी ने बताया की कार्यक्रम की योजना में नया बदलाव किया गया है l कार्यकम में मिड डे मिल वर्कर की संख्या उतनी ही रहेगी किन्तु आयोजन क्लस्टर लेवल पर किया जायेगा जिसमें विभिन कलस्टर पर मिड डे मील वर्कर महिलाओं को एकत्र कर उन्हें वहीँ सम्मानित किया जायेगा l इसके लिए अलग अलग खंड पर अलग अलग दिन आयोजन कर यह समारोह रखा गया है l कार्यक्रम को विभिन टुकड़ों में रखने के पीछे ट्रस्ट द्वारा यह तर्क रखा गया है कि दूर दूर से आने वाली महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था l आज राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने हाथों से इस कार्य का शुभारम्भ करते हुए ट्रस्ट की तरफ से तैयार सम्मान किट जारी किये l इस किट में प्रत्येक कुक के लिए एक स्वेटर, एक शाल, एक जोड़ी जूते तथा जुराबें रहेंगी l ट्रस्ट के सदस्य अब इस सम्मग्री को चयनित स्कूलों में मिड डे मील वर्कर्स तक पहुंचाएंगे l
यह रहे उपस्थित – 18 वें मिड डे मील वर्कर सम्मान समारोह में मुख्य रूप से दीपक शांडिल्य, डॉ. मनोज आफरिया, नरोतम सोनी, अजय शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश दहिया, सोनू शर्मा, मनीष शर्मा, अमित कुमार, प्रद्युमन कौशिक, समाज सेवी सुरेश चौधरी, वैध किशन वशिष्ठ, मिंटू हलवाई, गजेन्द्र यादव पी ए और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे l
Subscribe to my channel


