*रोटरी केयर्स फोर यू मुहीम के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता किट किए वितरित*
रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं रोटरी क्लब बेलाज की ओर से शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोटरी केयर्स फोर यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की सभी बालिकाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रोटरी बेलाज की महिलाओं ने छात्राओं को स्वच्छता एवं हाइजीन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता किट तथा विंटर क्रीम व लोशन इत्यादि वितरित किए।
*विद्यालय प्राचार्य सुशीला देवी ने छात्राओं को रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन शिक्षिका दीपा महावर ने किया।कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब प्रधान नरेश गोगिया ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ गुडगांव कॉस्मोपोलिटन एवं रोटरी क्लब गुरूग्राम के सहयोग से रोटरी क्लब नारनौल व बेलाज द्वारा स्वच्छता जागरूकता की मुहीम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को स्वच्छता व हाईजीन किट वितरित की जा रही हैं। शनिवार को शिविर में राजकीय कन्या स्कूल की कक्षा नौवी से बारहवीं की सभी छात्राओं को पर्सनल केयर एवं हाईजीन प्रोडेक्ट विंटर लोशन, विंटर क्रीम व सैनेटरी पैड वितरित किए गए हैं।*
रोटरी बेलाज की पूर्व प्रधान रेखा रावत ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि बढती उम्र के साथ सैनेटरी पैड जैसे उत्पादों का प्रयोग करना अपने शरीर व स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। साथ ही सर्दियों की क्रीम, लोशन, बार बार हाथ धोना, प्रतिदिन स्नान करना एवं अपने आसपास सफाई का वातावरण रखना भी जरूरी है, ताकि हम गंदगी से होने वाली बीमारियों से दूर रहें और स्वस्थ शरीर के साथ अपनी पढाई व करियर पर ध्यान केन्द्रित कर सकें।
*अंत में रोटरी क्लब ने विद्यालय परिसर में स्थानीय राघव शरण पंसारी वाले कृष्ण बंसल के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए एक आरो युक्त वाटर हट व एक शौचालय निर्माण करवाने की तथा रोटेरियन महेश शर्मा के सौजन्य से विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करवाने की घोषणा भी की।*
इस अवसर पर रतन लाल, विजय यादव, रणबीर सिंह, कृष्णा गुप्ता, नरेश गोगिया, राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, विनोद चौधरी, विनय मित्तल, हितेंद्र शर्मा, पवन यादव, महेश शर्मा, सुचेता गोगिया, प्रियंका संघी, पूनम चौधरी, रेखा रावत, श्वेता छाबड़ा, रेणु शर्मा, संगीता शर्मा, ममता गोयल, मुकेश कुमारी, गीतांजली चौधरी व समस्त अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे।