देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वशिक्षाहरियाणा

श्रीमद् भागवत गीता के रंग में रंगा नजर आया नारनौल

नगर शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु ठीक 11:00 बजे एक मिनट-एक साथ किया गीता पाठ  चामुंडा देवी मंदिर में हुआ हवन यज्ञ व गीता पूजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 23 दिसंबर। शनिवार को नारनौल शहर श्रीमद्भगवत गीता के रंग में रंगा नजर आया। गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में चामुंडा देवी मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा का समापन आईटीआई मैदान में हुआ। सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति जिओ परिवार के सहयोग से निकली शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगराधीश डॉ मंगल सैन ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

गीता महोत्सव के समापन अवसर पर नगर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा मनोहारी झांकियां निकाली गई। ये झांकियां श्रद्धालुओं व धर्म प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दो सफेद घोड़ों वाली बग्गी पर स्थापित गीता का बाजार में आगमन हुआ तो नागरिकों ने श्रद्धा से नमन किया।

इससे पहले चामुंडा देवी मंदिर में सुबह हवन यज्ञ व गीता पूजन हुआ। इसके साथ ही सुबह ठीक 11:00 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ हुआ। पूरी दुनिया में एक साथ ही नागरिकों ने गीता पाठ में भाग लिया। जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक साथ गीता पाठ कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान गीता के प्रथम श्लोक, मध्यम श्लोक तथा अंतिम श्लोक का पाठन किया गया।

इस अवसर पर डा अशोक आहूजा, घनश्याम गर्ग, सोमदेव शर्मा, साहिल मित्तल, सुरजीत अरोड़ा ,गुरमेल सिंह, शिव हरि यादव, सुरेश कुमार, रजनी गर्ग, संतोष आहूजा, मधु यादव, नवेदिता यादव, सीताराम चौबे के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button