LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरदेशब्रेकिंग न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया. आतंकी हमले में देश के चार जवान शहीद हो गए. तीन जवान घायल हैं. दरअसल, 20 दिसंबर से ही सुरक्षा बलों ने इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. वहीं, गुरुवार शाम पौने चार बजे जब यह हमला हुआ तब सेना की दो गाड़ियों में जवान सवार थे. एक महीने से भी कम समय में इसी इलाके में सेना पर आतंकियों का यह दूसरा हमला है. इससे पहले 22 नवंबर को राजौरी में मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए थे.
जम्मू स्थित डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद 20 दिसंबर की रात को पुंछ जिले के थानामंडी-सूरनकोट इलाके में ढेरा की गली इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था. यहां सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. जैसे ही अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे, आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक और एक जिप्सी पर गोलीबारी शुरू कर दी।
Subscribe to my channel


