LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के सचिव ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण
निरीक्षण दौरान नहीं मिली मौसम के अनुरूप सुविधाएं

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 21 दिसंबर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को जिला मुख्यालय पर नाहटा चिकित्सालय में स्थित स्थाई रैन बसेरे व भगत सिंह सर्किल के पास स्थित अस्थाई रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के सचिव सिद्धार्थ दीप ने रैन बसेरों में उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं जैसे आवासियों के लिए गद्दे, रजाई, कम्बल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, महिलाओं व पुरुषों के लिए रहने की अलग-अलग रहने तथा स्नानघर, शौचालयों की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रणाली व्यवस्था, रोगवाहक कीट नियंत्रण तंत्र की व्यवस्था, न्यूनतम दर पर भोजन की व्यवस्था, बच्चों, विशेष योग्यजनों, विमंदिता बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष सुविधाओं की व्यवस्था के बिन्दुओं पर निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अस्थाई रैन बसेरा व स्थाई रैन बसेरों में गद्दों पर चदरें, लाईट, पीने के पानी, शैचालयों, रोगवाहक कीट नियंत्रण, 02 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तक नहीं पाई गई साथ ही रैन बसेरे के केयर टेकर से भोजन व्यवस्था के लिए पूछने पर बताया कि इंदिरा रसोई पर ही भोजन की व्यवस्था है। विशेष योग्यजनों, वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष सुविधाओं का अभाव पाया गया साथ ही नाहटा चिकित्सालय में स्थित स्थाई रैन बसेरे के प्रवेश मार्ग पर साफ-सफाई व लाईट तक की व्यवस्था नहीं पाई गई जिस पर केयर टेकर को प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने रेन बसेरे के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिए है।
प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप के औचक निरीक्षण के दौरान राजकीय नाहटा चिकित्सालय में 01 बुजुर्ग व 04 महिलाएं खुले आसमान के नीचे सोते हुए पाए गए तथा उनके साथ 04 बच्चे जिनकी आयु क्रमशः 02 वर्ष से 08 वर्ष के बीच थी उन्हें प्राधिकरण के सचिव द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर के सहयोग से रैन बसेरों में प्रविष्ठी करवाई जाकर रैन बसेरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों के केयर टेकर को निर्देश दिए गए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जावे खुले में सो रहे व्यक्तियों को जानकारी देकर रैन बसेरों में पहुंचाया जाए।

Subscribe to my channel


