LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना ततारपुर के नवनियुक्त थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत का रायपुर की युवाओं टीम द्वारा किया गया भव्य स्वागत

संवाददाता जयबीर सिंह (शाहजहांपुर) अलवर

 मुंडावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना ततारपुर के नवनियुक्त थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत के तातारपुर थाना अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर गांव रायपुर की युवा टीम द्वारा माला व साफा पहनकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।

रायपुर युवा टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और उसके साथ-साथ ही समाज में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात रखी।

तातारपुर थाना अधिकारी के रूप में आए महावीर सिंह शेखावत मैं सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की प्राथमिकता से बात सुनकर उनके साथ होने वाले किसी भी अपराध पर कार्रवाई की जाएगी। और महावीर सिंह शेखावत थाना अधिकारी ने कहा कि बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी एवं अपराधों को लगाम लगाने पर प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

 इस दौरान विक्रम मेघवाल, प्रदीप सारण, संदीप चौधरी, सतीश कुमार,हितेश, सहित अन्य कई ग्रामीण इलाकों से लोग मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button