LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
कोयले की गोदाम में खड़ी कार में अज्ञात कारणों से लगी आग जलकर हुई खाक

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। बभनान नगर पंचायत के वार्ड. नं. 10 सुभाष नगर मे रविवार को देर शाम कोयले की गोदाम में खड़ी में कार में अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
इसकी सूचना स्थानीय लोग के द्वारा कार के मालिक व पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बालू व पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर वह सफल नहीं हो सके। और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थीं। आग इतना भयानक था कि कार धू-धूकर जलकर खाक हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस कोयले की गोदाम में आग लगी थी वह आबादी से घिरा हुआ क्षेत्र था। थाना गौर के अंतर्गत बभनान नगर पंचायत बाबा बागेश्वर नाथ नगर वार्ड के निवासी त्रिभुवन कसौधन की गोदाम वार्ड नं.10 सुभाष नगर वार्ड में हरैया तिराहे के निकट पुरानी पुलिस चौकी के पीछे कोयला का गोदाम हैं। इसी गोदाम से वह कोयले की दुकान चलाते हैं। वहीं दुकानदार के पुत्र चंदन कसौधन ने बताया कि रविवार को शाम 5:00 बजे के आसपास गाड़ी लाकर गोदाम में खड़ा करके घर चला गया। कुछ देर बाद आग लगने की जानकारी मिली। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपने हमराहियों को लेकर पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे इसके कुछ ही देर बाद प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट देर बाद हरैया से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई उसके बाद आग पर काबू पा लिया।
बभनान चौकी प्रभारी ने बताया कि गोदाम में कोयले में आग न लगे वही स्थानीय लोगों द्वारा इसके लिए बगल में पड़े बालू को बोरी में भरकर कार पर डलवाया गया और पानी भी डाला गया उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों कहना है कि अगर कोयले में आग लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस वार्ड के सभासद अखिलेश शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के बाद बभनान नगर पंचायत के सफाई कर्मी आते हैं और साथ में टैंक भरकर पानी भी लाते है।

Subscribe to my channel


