LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एम. आर. सुथार आर. जे. एस. जिला न्यायाधीश संवर्ग द्वारा जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पद पर पदभार ग्रहण किया गया

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

आज दिनांक 16.12.2023 को माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के आदेश अनुसार बालोतरा न्यायाक्षेत्र (बालोतरा, बाड़मेर, सिवाणा, पचपदरा, गुड़ामालानी, सेड़वा, चौहटन, शिव, सिणधरी स्थित समस्त न्यायालय) के जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पद पर श्रीमान् एम. आर. सुथार आर. जे. एस. जिला न्यायाधीश संवर्ग के वरिष्ठ न्यायाधीश के पद स्थापन होने के फलस्वरूप श्रीमान् एम. आर. सुथार द्वारा पूर्वाह्न में पदभार ग्रहण कर लिया गया है।

श्रीमान् एम. आर. सुथार जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पदभार ग्रहण करने पश्चात् बालोतरा मुख्यालय पर पदस्थापित श्री खगेन्द कुमार शर्मा, न्यायाधीश पारिवारीक न्यायालय, बालोतरा, श्री सिद्धार्थद्वीप सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा के कर्मचारीगण, श्री राजन खत्री, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बालोतरा, श्रीमति हेमलता धाणदिया अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 01 बालोतरा, श्री सागर माथुर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 02 बालोतरा ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया न्यायिक कर्मचारीगण की ओर से श्री प्रदीप कुमार व्यास, सीनियर मुंसरिम, श्री महेश व्यास, कोर्ट मैनेजर, श्री अंकुर शर्मा, सिस्टम ऑफिसर, श्री देवीसिंह, अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारीगण ने माल्यार्पण कर श्री सुथार का स्वागत किया। श्री सुधार इसी न्यायाक्षेत्र में पूर्व में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित रहे हैं।

श्री सुथार नेें पुराने प्रकरणों का त्वरित निस्तारण के लिए बल देने हेतु आश्वाशित किया तथा राजीनामें से निस्तारण योग्य प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करवाने हेतु विशेष प्रयास करने के लिए आह्वान किया।

श्रीमान् एम. आर. सुथार जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा इस विशाल क्षेत्र के दूर दरज व ग्रामीण क्षेत्रों से न्यायालय में आने वाले प्रत्येक पक्षकार को उनके प्रकरणों मंे प्रभावी कार्यवाही हेतु बार एवं बेंच के आपस समन्वय हेतु आशान्वित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button