ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

दोंगडा अहीर की जन-विश्वास रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी- भारती सैनी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

नारनौल विधानसभा क्षेत्र से रैली में हजारों लोग लेंगे भाग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 दोंगडा अहीर में 10 दिसंबर को होने वाली जन-विश्वास रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी।उक्त उद्गार नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन एवं जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा भारती सैनी ने आज अपने निवास स्थान पर आयोजित एक शहरी कार्यकर्ताओं की बैठक में दी। इस बैठक में रैली के आयोजक एवं नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव, जिला भाजपा प्रधान दयाराम यादव, नगर परिषद के उप-प्रधान संजीव यादव एवं नगर परिषद के कई पार्षद गण व सैकड़ो की संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति लोग मौजूद थे।

              *इस अवसर पर डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने 9 सालों तक इस क्षेत्र के लिए मन लगाकर कार्य किया है। चाहे मेडिकल कॉलेज हो, लॉजिस्टिक हब या महेंद्रगढ़ जिले के चारों तरफ राष्ट्रीय राजमार्गों की रचना हो या ढ़ोसी हिल पर रोपवे का काम हो। इसके अतिरिक्त सबसे बड़ा काम उन्होंने इस क्षेत्र के लिए जो किया है वो है नहरी पानी को टेल तक पहुंचाया।*

        उन्होंने कहा कि गर्मियों के अंदर इस जिले में जगह-जगह पीने के पानी के लिए प्रदर्शन हुआ करते थे। परंतु उनके 9 साल के कार्यकाल में नहरी पानी को न उन्होंने टेल तक पहुंचाने का कार्य किया है, अपितु जिले के सभी बांधों व जोहड़ों और तालाबों को पानी से भरवाने का काम किया है। जिसके कारण आज जिले में स्थिति यह हो गई है कि कुओं में पानी का जो लेवल काफी नीचे चला गया था, अब काफी ऊपर आ चुका है।

         *डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने पहली बार अपने काम के भरोसे पर एक जन विश्वास राजनीतिक रैली 10 दिसंबर को दोंगडा अहीर में आयोजित की है, जिसके लिए उन्होंने पिछले एक महीने से महेंद्रगढ़ जिले के हर गांव में जाकर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिस प्रकार लोगों का जन्म समर्थन और प्यार उन्हें मिला है, उसके आधार पर वो कह सकते हैं की 10 दिसंबर की रैली अपने आप में एक अभूतपूर्व रैली होगी।*

               इस अवसर पर कार्यकर्ता मीटिंग की आयोजक भारती सैनी ने नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव को विश्वास दिलाया की नारनौल शहर से ही नहीं, अपितु नारनौल विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आज की मीटिंग में जो सैकड़ो लोग यहां विराजमान है, उनकी अपने आप में एक पहचान है। ये सभी आपको आज सुनने के लिए आए हैं और 10 तारीख को पूरे जोश और खरोश के साथ अपने साथ लोगों को लेकर रैली में आएंगे और रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे, ऐसा वह विश्वास दिलाती है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button